• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

वाममोर्चा की नागरिक सभा आयोजित, नेताओं ने नगर निगम बोर्ड पर साधा निशाना।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी:- जिला वाममोर्चा के आह्वान पर शनिवार को मित्र सम्मेलिनी हॉल में नागरिक सभा का आयोजन किया गया। इस दिन सभा में वामपंथी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने वर्तमान सिलीगुड़ी नगर निगम बोर्ड पर निशाना साधा। नागरिक सभा के दौरान सिलीगुड़ी नगर निगम बोर्ड पर शहरवासियों को नागरिक सेवाएं देने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए वाममोर्चा के संयोजक जीवेश सरकार ने एक प्रस्ताव पेश किया।

वहीं नागरिक सभा में उपस्थित सिलीगुड़ी नगर निगम के पूर्व मेयर अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि कार्य करने की इच्छा हो तो सभी का दिल जीतना संभव है। हालाकिं वर्तमान नगर निगम बोर्ड सिलीगुड़ी शहर में त्योहारों, कार्निवाल और उत्सवों का करने में व्यस्त है। जिससे शहर का विकास रुक गया है। जबकि जिला सचिव समन पाठक ने कहा कि नगर निगम बोर्ड शहर के उचित नागरिक परिसेवा देने में पूरी तरह विफल है। जिसके कारण वृहद आंदोलन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *