Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

गलगलिया थाना में जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर लगाया गया जनता दरबार।

सारस न्यूज, गलगलिया।

गलगलिया थाना में शनिवार को जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार लगाया गया। डीएम श्रीकांत शास्त्री व एसपी डॉ इनामुल हक मेगनू के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है।

गलगलिया थाना में लगाये गए जनता दरबार में कुल चार मामले में दो मामलों का निपटारा मौके पर किया गया। पूर्व में दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर ससमय उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। एएसआई शाहनवाज खान ने बताया कि जमीनी विवाद से जुड़े मामलों में थानों में जनता दरबार लगाया जाता है।जिसमे सुलह के आधार पर थानों में लगने वाले जनता दरबार मे मामलों का निष्पादन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *