Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में मकान मालिक तीन महीने से कर रहा था नौकरानी से दुष्कर्म, मकान मालिक गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

तीन महीने से एक मकान मालिक बंदूक की नोक पर अपने नौकरानी से दुष्कर्म कर रहा था। आरोप है कि नौकरानी को बंदूक की नौक पर डरा धमका कर घर के मालिक दुष्कर्म करता आ रहा था। इसके बाद नौकरानी ने सिलीगुड़ी महिला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार महिला थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम गौतम बनर्जी (64 वर्ष) है। वह सिलीगुड़ी के देशबंधु पाड़ा का रहने वाला बताया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के घर से एक हथियार भी बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, देशबंधु पाड़ा निवासी गौतम बनर्जी की पत्नी अक्सर बीमार रहती है। इसलिए पत्नी की देखभाल और घर का काम करने के लिए उसने एक महिला को रखा था। विगत 6 वर्षों से महिला गौतम बनर्जी के घर काम कर रही थी। लेकिन 31 जनवरी को पीड़ित महिला ने महिला थाना में मकान मालिक गौतम बनर्जी के उपर बंदूक की नौक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित महिला ने बताया कि पत्नी बीमार होने के कारण गौतम बनर्जी ने उसे काम पर रखा था। सब कुछ ठीक ही चल रहा था। लेकिन पिछले तीन महीने से गौतम बनर्जी उसे बंदूक की नोक पर डरा – धमका कर उसके साथ दुषकर्म कर रहा था। इसके साथ ही बाहर किसी को यह बात नही बताने की धमकी देता था। डर की वजह से पीड़ित महिला तीन महीने से गौतम बनर्जी की दरिंदगी का शिकार हो रही थी। बाद में पीड़ित महिला ने हिम्मत दिखाते हुए मकान मालिक के विरूद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद महिला थाने की पुलिस ने आरोपी गौतम बनर्जी को गिरफ्तार कर सिलीगुड़ी अदालत में आज पेश किया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *