• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

न्यू जलपाईगुड़ी पुलिस ने लाखों रुपये के ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी: एनजेपी पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक वृद्ध को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मोनिरुल इस्लाम (70) है। न्यू जलपाईगुड़ी पुलिस ने बुधवार रात को करीब दस बजे फूलबाड़ी 2 नंबर ग्राम पंचायत अंतर्गत नतुन बाजार इलाके में अभियान चलाया और करीब 250 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ मोनिरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया। बरामद ब्राउन शुगर का अनुमानित बाजार मूल्य लाखों रुपये आंकी गयी है। गुरुवार को आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *