• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बागडोगरा थाना पुलिस ने 300 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) व बागडोगरा थाना की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर 300 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सुमोन छेत्री है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसओजी की सहयोग से बागडोगरा थाना की सफेद पोशाक की पुलिस ने बीते देर रात उत्तरा टाउनशिप के पास अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध हालात सुमोन छेत्री घूम रहा था। जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। तलाशी के क्रम में उसके बैग से 300 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। बताया गया है कि आरोपी ये मादक पदार्थ किसी को देने के लिए पहुंचा था। लेकिन इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बागडोगरा थाना की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद शुक्रवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *