• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

माटीगाड़ा थाना की पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो युवक को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

माटीगाड़ा थाना की सफेद पोशाक पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के नाम मोहम्मद तैजुल व नीरज थापा है। ये दोनों माटीगाड़ा के विश्वास कॉलोनी के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार की देर रात दोनों युवक को प्रतिबंधित कफ सिरप लेकर परिवहन नगर में बेचने के लिए पहुंचे थे। इससे पहले दोनों युवक कफ सिरप बेच पाते शक के आधार पर पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों युवकों की तलाशी ली गई। तलाशी लेने के क्रम में उसके बैंग से करीब 50 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ। इसके बाद माटीगाड़ा थाना की पुलिस ने एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद शुक्रवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *