Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

7 फरवरी तक ठंड से नहीं मिलेगी राहत, 7.5 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज प्रदेश में रहा सबसे कम ठंडा।

सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज 7.5 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज प्रदेश में सबसे कम ठंडा रहा। मौसम विज्ञानी सौरव कुमार की मानें तो पांच दिनों के दौरान तापमान में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तरी भागों में मध्यम दर्जे के कोहरे का असर रहेगा, जबकि शेष जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा। पछुआ हवा में गति होने के कारण प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश के वाल्मीकिनगर व पूर्णिया में सुबह के समय कोहरे का प्रभाव बना रहा। वहीं शनिवार को राजधानी समेत पटना, गया, रोहतास, सारण, सिवान, समस्तीपुर, दरभंगा के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

7 फरवरी के बाद बदलेगा मौसम

राज्य में सुबह के वक्त करीब 10 डिग्री सेल्सियस तापमान रहता है। हालांकि दोपहर का तापमान 24-26 डिग्री हो जा रहा है। यह हाल तकरीबन पूरे राज्य का है। मौसम विभाग की ओर से किसी तरह का अलर्ट नहीं जारी किया गया है। मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। हालांकि 5 से 7 फरवरी के बीच थोड़ी-बहुत राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *