सिलीगुड़ी थाना के पानीटंकी चौकी की पुलिस ने नकली सोना दिखाकर लोगों को ठगने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम रकीबुल शेख और असरफुल शेख है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को दोनों ने शातिर तरीके से एक रिक्शा चालक और दूसरा साइकिल लेकर मुर्गा की तलाश में निकला और एक मुर्गा भी फंस गया। शहर का एक व्यक्ति रिक्शा चालक के रिक्शा में बैठ गया। फिर एक प्लान के माध्यम से रिक्शा चालक को सड़क पर एक थैली मिली, जिसमें सोना जैसी वस्तु थी। जिसे उसके दूसरे दोस्त ने गिराया था। इसके बाद रिक्शा पर बैठे हुए व्यक्ति के सामने रिक्शा चालक ने थैली को खोला। जिसे देखकर रिक्शा में बैठे व्यक्ति सोना समझ बैठा और लगभग 40 हजार रुपये देकर रिक्शा चालक से ले लिया। लेकिन बाद में जब सोना की जांच की गई तो उसे पता चला कि वह नकली सोना और और वह ठगी का शिकार हो गया है। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने पानीटंकी चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मिली शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस ने 12 घंटे के अंदर दोनों ठगबाजों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है। पुलिस पूरे मामले गहन छानबीन कर रही है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply