Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज के जिरनगच्छ में अवैध रूप से चल रहे आरा मिल को किया गया जब्त

बीरबल महतो, सारस न्यूज़, किशनगंज।

मंगलवार को ठाकुरगंज प्रखंड के जिरनगच्छ पंचायत अंतर्गत मंगलीहाट में अवैध रूप से चलाए जा रहे लकड़ी आरा मिल को वनों के क्षेत्र पदाधिकारी उमानाथ दुबे द्वारा जप्त किया गया। इस संबंध में  वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के वनों के क्षेत्र पदाधिकारी उमानाथ दुबे ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थान में अवैध रूप से लकड़ी आरा मिल चलाकर लकड़ी की काटी जा रही है। इस बात की खबर मिलते ही अविलंब विभाग व  ठाकुरगंज थाने का सहयोग लेकर पुलिस बल के साथ अवैध चलाए जा रहे आरा मिल पर धावा बोल मिल को सील व लकड़ियों को जप्त किया गया है। इस दौरान अवैध रूप से चला रहे मिल मालिक के पर वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा बिहार कास्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई की गई हैं। इस अभियान में वनों के क्षेत्र पदाधिकारी उमा नाथ दुबे के साथ वन परिसर पदाधिकारी सत्येंद्र पासवान, ठाकुरगंज थाना से उदय शंकर सिंह,  वन कर्मी मनोज उरांव, गौरव कुमार ,संतोष कुमार , बबलू यादव, पंकज कुमार के साथ जमील अख्तर आदि मौके पर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *