• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मुजफ्फरपुर में अवध असम एक्सप्रेस के एसी बोगी में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़।

सारस न्यूज, मुजफ्फरपुर।

मुजफ्फरपुर में अवध असम एक्सप्रेस के एसी बोगी में अचानक आग लग गई। जिसके बाद बोगी में अफरा-तफरी मच गई। जिस कारण रामदयालु स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया। बताया जा रहा है कि डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जा रही अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन के बी2 बोगी से अचानक धुंआ उठने लगा। आग लगने की बात से हुए शोर से मची अफरा-तफरी के बीच अचानक ट्रेन को रामदयालु स्टेशन पर रोका गया।जिसके बाद यात्री खुद को सुरक्षित करने के लिए ट्रेन से बाहर भागने लगे।

मिली जानकारी के अनुसार तुरंत ही आग पर काबू पा लिय गया। डिब्रूगढ़ से लालगढ़ को जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से खुली थी। मगर कुछ ही दूर आगे जाने के बाद अचानक बोगी में बैठे लोगों को आग की स्मेल आने लगी और धुंआ दिखाई देने लगा। जिसके बाद लोगों में भगदड़ सी मच गई।आनन-फानन में ट्रेन को रामदयालु स्टेशन के आउटर सिग्नल पर ही रोका गया और आग पर काबू पाया गया। जिसके बाद ट्रेन को रामदयालु स्टेशन पर लाकर उसकी पूरी जांच की गई।

हालांकि इस दौरान ट्रेन में बैठे लोगों के बीच दहशत फैल गई। ट्रेन में बैठे यात्रियों ने कहा कि ट्रेन मुजफ्फरपुर से खुली थी और कुछ ही दूर आगे चली थी। हालांकि आग लगने की वजह क्या थी, यह क्लियर नहीं हो सका है। लेकिन एक रेलकर्मी ने बताया कि आग लगने की वजह शार्ट सर्किट जैसा लग रहा है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। आग से कितनी क्षति हुई है, आग लगने की वजह क्या थी, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *