गुरुवार को नगर स्थित आनंद मार्ग जागृति स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य पार्षद श्रीकृष्ण सिंह उर्फ़ सिकंदर पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में तथा उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिन्हा, वार्ड पार्षद अमित कुमार सिन्हा, सजन कुमार, देवाशीष विश्वास, दिलीप सिंह, अनिल साह, मयंक शांडिल्य, प्रधानाध्यापक उमेंद्र आजाद, राजेंद्र नाथ पंडित, मो जहांगीर आलम, संध्या कुमारी, श्याम सुंदर यादव, अर्जुन पासवान, सकल देव पासवान, प्रो दिलीप कुमार यादव, पूर्व खिलाड़ी बिमल सिंह आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिन्हें स्कूल परिवार द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
वहीं आनंद मार्ग प्रचारक संघ के भुक्ति प्रधान सुमन भारती के नेतृत्व में आयोजित उक्त खेल प्रतियोगिया में फ्रॉग रेस, सौ मीटर दौड़, 50 मीटर दौड़, ऑरेंज रेस, बॉल पासिंग, म्यूजिकल चेयर, सुई- धागा रेस, स्पून रेस, थ्रोइंग बॉल इंटू बास्केट, चॉकलेट रेस आदि खेल विधाएं आयोजित की गई। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्कूली बच्चों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सबों को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद श्रीकृष्ण सिंह उर्फ़ सिकंदर पटेल ने कहा कि विद्यालय में हर वर्ष वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहना चाहिए जिससे कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास तथा बच्चों की खेलों में रुचि के अनुसार उनको अपने भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्लेटफॉर्म मिल सके।
उन्होंने कहा कि बहुत सारे बच्चे ऐसे होते हैं जो शैक्षणिक गतिविधियों या पढ़ाई में अधिक रुचि प्रदर्शित नहीं करते परंतु विभिन्न खेलों और शारीरिक दक्षताओं में इतने तेज तर्रार होते हैं कि किसी प्रतियोगी को अपने सामने टिकने नहीं देते। ऐसे ही बच्चों की पहचान करने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए अवसर प्रदान करने के लिए विद्यालय स्तर से ही खेलकूद प्रक्रिया प्रारंभ होते रहना चाहिए।
वहीं उक्त खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने में मंच संचालक सुलिप्तो कुंडू, वरिष्ठ शिक्षक रंजीत सरकार, सुभाष सिंह, संटु विश्वास, गोपाल मंडल, विनोद सिंह, कृष्णा सरकार, शुभम साहा, सोमा राहा, सुष्मिता कुमारी, सीता कुमारी, सुबोध यादव, नीरज यादव, प्रकाश मंडल, कृष्ण कुमार सिंह, चयन कुमार, आशीष कुमार आदि ने महत्ती भूमिका निभाई।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply