बिहार में हर दिन मौसम में बदलाव हो रहा है। राज्य में पछुआ हवा का प्रवाह हैं, जिस वजह से तापमान में बदलाव लगातार जारी है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि आगामी 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है।
जाने किन किन जिलों में रहेगा कोहरे का प्रभाव
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तरी भागों में कोहरे का प्रभाव रहेगा। इसके अलावा आने वाले 5 दिनों में राज्य का का मौसम शुष्क बना हुआ है। राज्य के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में सुबह के समय कोहरे पड़ सकता है। बाकि के जिलों का मौसम शुष्क रहेगा।
राज्य में अभी भी पछुआ हवा प्रभाव दिख रहा है, जिस वजह से राज्य में अभी भी ठंड बरकरार है। सुबह धूप निकलने के बाद ही ठंड से राहत मिलती है। हालांकि शाम होने तक मौसम में एक बार फिर से बदलाव हो जाता है और लोगों को ठंड का एहसास होने लगता है।स्वास्थ्य को लेकर दें ध्यान फरवरी में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। ऐसे में चिकित्सको ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। चिकित्सको का कहना है कि तापमान हो रही बढ़ोतरी की वजह से कुछ लोग सावधानी नहीं रखते हैं। ऐसे लोगों को सर्दी खांसी और बुखार की समस्या हो सकती है।
सारस न्यूज, बिहार।

Leave a Reply