सारस न्यूज, वेब डेस्क।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर आज औरंगाबाद पहुंच रहे हैं। उनके इस दौरे को लेकर खास तैयारियां भी की गई हैं। मुख्यमंत्री समाधान यात्रा के तहत हवाई मार्ग से दिन में 1:45 बजे औरंगाबाद के बारुण प्रखंड के कंचनपुर गांव पहुंचेंगे। कंचनपुर पंचायत स्थित हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उनका आगमन होगा। इसके बाद 1:50 बजे यहां स्वागत और सलामी का कार्यक्रम होगा। फिर मुख्यमंत्री कंचनपुर पंचायत सरकार भवन का 1 बजकर 55 मिनट पर उद्घाटन करेंगे।
