• Thu. Apr 2nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज में वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति हुई मौत।

सारस न्यूज, किशनगंज।

सोमवार को देर शाम नगर पंचायत ठाकुरगंज क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत घ्टनास्थल पर हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर के पुराने एसबीआई शाखा के समीप जगन्नाथ मंदिर के समक्ष एक भारी वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ठाकुरगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार संध्या करीब छह  बजे ठाकुरगंज बाजार से ढिबरीपाड़ा जाने वाले मार्ग पर एक भारी वाहन गुजर रही थी। इसी बीच एक व्यक्ति वाहन के अगले पहिये की चपेट में आ गया। शव की स्थिति को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक का सिर पहिये से कुचल गया। तुरंत स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना ठाकुरगंज पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *