सारस न्यूज, किशनगंज।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ईकाई ठाकुरगंज ओर से नगर में शिवबाबा की बारात सुंदर झांकियों के साथ निकाली गई। यात्रा में ब्रह्माकुमारी भाई बहन श्वेत वस्त्र में हाथ में शिव ध्वज लिए जयघोष के नारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा के मध्य में अनेकों जगह शिव बाबा का फूल माला से स्वागत किया गया। इस दौरान नपं ठाकुरगंज के मुख्य पार्षद श्रीकृष्ण सिंह उर्फ़ सिकंदर पटेल, ठाकुरगंज केंद्र की मुख्य संचालिका ब्रह्मकुमारी शारदा दीदी, रश्मि बहन, पूजा बहन, प्रवीण मंत्री आदि पूरे यात्रा में मुख्य रूप से शामिल रहे।
शिव बाबा बारात ठाकुरगंज केंद्र से शुरु होकर मस्तान चौक, मेन रोड, रेलवे गेट, ब्लॉक रोड, फाराबाड़ी, क्लब फील्ड, न्यू कॉलोनी, बस पड़ाव, डाकबंगला रोड होते हुए अंत में ब्रह्मा कुमारी सेवा केंद्र पर शोभा यात्रा संपन्न हुई जहाँ शिव ध्वजारोहण का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर केंद्र की मुख्य संचालिका ब्रह्मकुमारी शारदा दीदी ने कहा कि वर्तमान समय कलियुग का सारा काल ही महारात्रि है। परमात्मा शिव ज्योति बिदु रूप और ज्ञान के सागर हैं। महाशिवरात्रि का त्योहार अज्ञान के अधंकार की रात्रि को समाप्त कर ज्ञान का प्रकाश लाने का यादगार पर्व है। अपने जीवन से वैर अर्थात बुराइयों को शिव पर अर्पित करना ही सच्ची शिव रात्रि मनाना है। शारदा दीदी ने कहा कि ब्रह्माकुमारी सेवा केन्द्र ठाकुरगंज में प्रतिदिन भगवान के महावाक्य सुनाए जाते है, जिसे मुरली कहते है। उस मुरली को जीवन मे अपनाना ही सफलता का मंत्र है। मुख्य अतिथि मुख्य पार्षद श्रीकृष्ण सिंह उर्फ़ सिकंदर पटेल ने कहा कि हर धार्मिक स्थनों पर अच्छी शिक्षाएं मिलती है जो हमारे जीवन मे आ जाए तो हम सबका कल्याण हो जाए। उन्होंने कहा कि समय बहुत तीव्र गति से आगे जा रहा है। कोई भी श्वास मुनष्य का अंतिम श्वास हो सकता है। यदि यह अमूल्य समय आपने गंवा दिया तो आप को पछताने का मौका भी नहीं मिलेगा। शिव बाबा ज्योति के केंद्र है और परम धाम के निवासी हैं। मानव मात्र का यह परम कर्तव्य है कि वे शिव जयंती के इस पावन अवसर पर सुखदाता, दुखहर्ता पर अपने जीवन में दुख-अशांति पैदा करने वाले पांच विकारों रूपी अक-धतूरे को अर्पण कर दे।

वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में रामकरण सिंह, मुकेश सोनी, रणधीर सिंह, जुगल भाई, भंवर लाल शर्मा, केशव मंत्री युगल किशोर अग्रवाल, रणधीर कुमार सिंह, राधेश्याम अग्रवाल, मोहन जैन, ओम महेश्वरी, स्नेहलता अग्रवाल, स्नेहा मंत्री, आरती गुप्ता के साथ साथ बड़ी संख्या में ओम शांति की महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान ठाकुरगंज पुलिस की ओर से सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी।