सिलीगुड़ी: हाथी के हमले में एक माध्यमिक परीक्षार्थी की मौत हो गई है। मृतक परीक्षार्थी की पहचान अर्जुन कुमार दास के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह पिता के साथ बाइक पर बैठक कर परीक्षा देने जाते समय गाजोलडोबा संलग्न महाराज घाट इलाके में एक हाथी ने उस पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मुख्यमंत्री ने सिलीगुड़ी में हुई घटना पर दुख जताया। उत्तरकन्या से निकल कर मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत ही दुखद घटना है। सुबह यह खबर सुनने के बाद मन खराब हो गया है। यह हमारे हाथ में नहीं है। हाथियों की संख्या बढ़ गई है। पश्चिम बंगाल और झारखंड में बहुत समस्या हो रही है। ममता बनर्जी ने शिक्षा विभाग से वन क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों के लिए बसों की व्यवस्था करने को कहा है।
वन विभाग व पुलिस इस पर नजर रखे। मुख्यमंत्री ने वन क्षेत्र के निवासी परीक्षार्थियों के लिये परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जलपाईगुड़ी जिलाधिकारी, सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर अखिलेश चतुर्वेदी व सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव मृत छात्र के घर पहुंचे।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply