Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का पंचांग 24 फरवरी 2023, जाने कैसी रहेगी आज की दिनचर्या।

जन्मपत्री, जातक विशेषज्ञ पंडित सुधीर कुमार आचार्य का पूरा प्रोफाइल और रिव्यु यहाँ देखें

राष्ट्रीय मिति फाल्गुनी 05, शक संवत 1944, फाल्गुन शुक्ल, पंचमी, शुक्रवार, विक्रम संवत 2079। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 12, शब्बान-03, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 फरवरी सन 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।

चतुर्थी तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 34 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। रेवती नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 27 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ। शुभ योग रात्रि 08 बजकर 57 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ। वणिज अपराह्न 02 बजकर 30 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ।

पंचमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 32 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। अश्विनी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 27 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ। शुक्ल योग सायं 06 बजकर 47 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। बव करण अपराह्न 01 बजकर 03 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 24 फरवरी 2023: 
सुबह 06 बजकर 51 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 24 फरवरी 2023: 
शाम 06 बजकर 17 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 24 फरवरी 2023 :
विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से 3 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 9 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 15 मिनट से 6 बजकर 40 मिनट तक। अमृत काल सुबह 9 बजकर 43 मिनट से 11 बजकर 8 मिनट तक। रवि योग सुबह 3 बजकर 27 मिनट से अगली सुबह 6 बजकर 51 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 24 फरवरी 2023 :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। सुबह 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 09 बजकर 09 मिनट से 09 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। इसके बाद 12 बजकर 57 मिनट से 1 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *