शुक्रवार को जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में तकनीकी पदाधिकारियों की बैठक समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में डीएम द्वारा विभागवार समीक्षा की गई। तकनीकी पदाधिकारियों के कार्यो की समीक्षा के क्रम में सभी कार्यपालक अभियंता के दायित्व व कार्यो और उपलब्धि की समीक्षा की गई। बैठक में समीक्षा के क्रम में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को फ्लाई ओवर को शीघ्र चालू करने का निर्देश दिया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय के पास टूटे नल की मरम्मती करने समेत हर घर नल जल योजना के तहत सभी घरों में कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल किशनगंज को शुद्ध पेयजल घर-घर तक पहुंचाने हेतु निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा निर्माणाधीन योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ससमय पूरा करने का निदेश दिया गया। डीएम के द्वारा सभी नगर निकाय में नियमित साफ सफाई हेतु उनके कार्यपालक पदाधिकारी को निदेशित किया गया। साथ ही, नगर निकाय बहादुरगंज में पार्क सौंदर्यीकरण आदि का भी निर्देश दिया गया।
इस बैठक में जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारी यथा जिला योजना पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद किशनगंज, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल एवं इससे संबंधित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply