• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज नगर भाजपा द्वारा मन की बात की 98वी संस्करण रजिस्ट्री ऑफिस शक्ति केंद्र अंतर्गत जुबली चौक स्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय पोद्दार के आवास में सुनी गयी।

सारस न्यूज, ठाकुरगंज।

ठाकुरगंज नगर भाजपा द्वारा मन की बात की 98वी संस्करण रजिस्ट्री ऑफिस शक्ति केंद्र अंतर्गत जुबली चौक स्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय पोद्दार के आवास में सुनी गयी। जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने किया। मन की बात कार्यक्रम के उपरांत बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी व शक्ति केंद्र अल्पकालीन विस्तारक के साथ बूथ समिति की समीक्षा किया गया।

पन्ना प्रमुख बनाने की विशेष चर्चा हुई। मौके पर भाजपा लोकसभा संजोजक गोपाल मोहन सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी प्रतिबद्धता के साथ बूथ निर्माण में साथ आ कर और साथ में वरिष्ठ एवं अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं को सम्मान करते हुए बूथ समिति का निर्माण करनी चाहिए, हम बूथ जीतेंगे चुनाव जीतेंगे।

कामकाजी बैठक में मुख्य रूप से लोकसभा विस्तारक रूपेश कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय पोद्दार, ठाकुरगंज विधानसभा संजोजक मोहन सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता, पौवाखाली मंडल अध्यक्ष द्रप लाल सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता सिपाही यादव, भाजपा व्यवसाई मंच जिला संजोजक राजेश करनानी, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष सह पार्षद अमित सिन्हा, नगर उपाध्यक्ष जनश्रुति कुमार, अतुल सिंह, आईटी सेल लोकसभा सह संजोजक सन्नी झा, ठाकुरगंज मीडिया प्रभारी सह ग्रामीण युवा मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मण झा, किरण सिंह, खोखा सरकार, सिपाही यादव, हरगोविंद सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *