• Sat. Apr 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

स्मैक के लत का विरोध करना एक महिला को पड़ा महंगा, नाराज पति ने स्मैक कारोबारी के साथ मिलकर किया पिटाई।

सारस न्यूज, गलगलिया।

पति के नशे की लत का विरोध करना एक महिला को महंगा पड़ गया। नाराज पति ने नशे की सौदागर महिलाओ के साथ मिलकर अपनी पत्नी की बुरी तरह से पिटाई कर दी। यह घटना शहर के खगड़ा रेड लाइट एरिया के समीप मेला माठ का है। जहां नशेड़ी पति अपने नशे की लत को पूरी करने के लिए स्मैक खरीदने मेला माठ स्थित महिला नशा बिक्रेता के पास गया था।वहीं पत्नी अपने नशेड़ी पति के ढ़ूढ़ते हुए मेला माठ पहुंचकर स्मैक खरीद बिक्री का विरोध करने लगी।

अपनी पत्नी की विरोध देख नशेड़ी पति बोखला आग बगुला हो गया और धंधेबाज महिला के साथ मिलकर पत्नी की जमकर पिटाई कर दी जिससे उनकी पत्नी घायल हो गई। घटना में रूईधासा निवासी मबेरून निशा गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर शराबे को सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं घायल ने बताया कि उसके पति अल्ताफ हुसैन को स्मैक की बुरी लत लग गई थी।

वह अपनी कमाई को अपने नशे के पूर्ति के पीछे खर्च कर देता था। बुधवार रात वह नशा करने के बाद अपने घर वापस नहीं लौटा। नतीजतन गुरुवार सुबह पत्नी मबेरूण उसे तलाश करते हुए खगड़ा मेला माठ पीसीएल निकट स्मैक का धंधा करनेवाली महिलाओं के घर जा पहुंची। जहां मबेरूण का अपने पति के साथ विवाद हो गया। इसी दौरान पति ने दोनों धंधेबाज महिलाओं के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *