सारस न्यूज, किशनगंज।
सोमवार को किशनगंज जिला क्रिकेट संघ (केडीसीए) के तत्वाधान में नगर स्थित ठाकुरगंज क्लब मैदान में चल रहे बी डिवीजन लीग सत्र 2022-23 का 20वां मैच रूईधाषा खानकाह क्रिकेट क्लब बनाम लोहागारा यूनियन क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला हुआ जिसमें लोहागारा यूनियन क्रिकेट क्लब 6 विकेट से जीत हासिल कर दो अंक प्राप्त किया। सर्वप्रथम रूईधाशा खानकाह क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में मात्र 111 रन बना कर ऑल आऊट हो गई। रूईधाशा खानकाह क्रिकेट क्लब की ओर से कप्तान ने 21 गेंदों पर 33 रन एवं समीर रफीक ने 11 रनों की पारी खेली। वहीं लोहागाड़ा यूनियन क्रिकेट क्लब की ओर से मो यजदानी ने 3 एवं तौफीर आलम, फराघ अंजुम एवं जहांगीर आलम ने 2-2 तथा कामरान रेजा ने एक विकेट झटके।
वहीं 112 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी लोहागाड़ा यूनियन क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 12.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 115 रन ही जुटा लिए। लोहागाड़ा यूनियन क्रिकेट क्लब की ओर से मो यजदानी ने नाबाद 37 रन, फराघ अंजुम ने 27 नाबाद एवं अजहर अंजुम ने 23 रनों की पारी खेली। रूईधासा खानकाह क्रिकेट क्लब किशनगंज की ओर से मो इमरान ने 4 विकेट झटके।
वहीं लोहागाड़ा यूनियन क्रिकेट क्लब के हरफनमौला खिलाड़ी मो याजदानी की नाबाद 37 रनों की पारी खेलने एवं गेंदबाजी में 3 विकेट हासिल करने पर उन्हें मैन ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया।
मैच में अंपायर विशाल राय एवं वैभव चौधरी, कमेंटेटर की भूमिका में राजा दत्ता, अंकित सिंहा व आशीष आचार्य तथा स्कोरर के रुप में अयन चौधरी ने अपनी भूमिका निभाई। वहीं केडीसीए बी डिविजन लीग सत्र के 20वें मैच को सफल आयोजन करने में ठाकुरगंज क्लब के सचिव बीरबल महतो, उपाध्यक्ष बाबुल दे, संयुक्त सचिव अयन चौधरी, बिट्टू सिंह, विशाल राय, वैभव चौधरी, विक्रम यादव, आशीष आचार्य, मुन्ना शर्मा, गोल मंडल, शुभम सिल आदि सहित ठाकुरगंज क्लब के अन्य सदस्यों ने अपनी अहम भूमिका निभाई।
वहीं मंगलवार को केडीसीए बी डिवीजन लीग सत्र का 21वां मैच किंग्स इलेवन पौआखाली बनाम रूईधासा एकादश के बीच मुकाबला होगा।
