Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

श्री राम जानकी मंदिर कमिटी द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित, फगुआ गानों पर झूमे लोग।

सारस न्यूज, किशनगंज।

रविवार के देर शाम नगर पंचायत ठाकुरगंज क्षेत्र के भातढाला चौक स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के प्रांगण में  होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य पार्षद श्रीकृष्ण सिंह उर्फ़ सिकंदर पटेल, ठाकुरगंज थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु सहित आनंद मार्ग प्रचारक संघ के भुक्ति प्रधान सुमन भारती सहित नगर के गणमान्य नागरिक ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर किया।

मौजूद लोगों ने आपस में सभी गिले-शिकवे को भूलकर एक दूसरे को गले लगा कर होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर मौजूद लोगों ने ऑर्केस्टा के धुन पर जमकर डांस कर होली का लुफ्त उठाया। इसके उपरांत होली के गीत पर सभी लोग थिरके। मौके पर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का त्योहार है। इस त्योहार को बिना किसी भेदभाव के मनाना चाहिए। किसी प्रकार का हुड़दंग नहीं करना चाहिए और न किसी को जबरन रंग लगाना चाहिए। होली हमें देश की सभ्यता और संस्कृति का भी संदेश देता है। मुख्य पार्षद श्रीकृष्ण सिंह उर्फ़ सिकंदर पटेल ने कहा कि यह त्योहार एकता का संदेश देता है। हम सभी को रंगों की तरह ही आपस में मिलजुल कर रहना चाहिए।

इस मौके पर पन्ना सिंह, अधिवक्ता कौशल किशोर यादव, राजेश करनानी, विमल सिंह, शिव कुमार यादव, सुशील पटेल, दिनेश साह, शिव कुमार गुप्ता, अशोक दास, अतुल सिंह आदि मुख्य रूप से अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

वहीं उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीराम जानकी मंदिर कमिटी के प्रो दिलीप यादव, सकलदेव पासवान, नरेश यादव, शंकर यादव, ब्रजेश सिंह, निलेश भारती, पुनित यादव, अजय कुमार राय, मंगल किशोर राय भैरव यादव, वरुण यादव, आकाश सोनी, नीरज यादव, अमर नाथ राय, जोगेश ठाकुर, सुबोध गणेश, जयनारायण राय, सालेंद्र सिंह आदि सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्ती भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *