• Sat. Mar 28th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मनीष सिसोदिया की बढ़ीं मुश्किलें, लंबी पूछताछ के बाद मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने किया अरेस्ट।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया।दिल्ली की आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के संबंध में राजधानी की तिहाड़ जेल में उनसे दूसरे दौर की पूछताछ हुई थी। ईडी के सूत्रों ने बताया है कि ऐसी संभावना है कि उन्‍हें शुक्रवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। इससे पहले मंगलवार को भी मनीष सिसोदिया से करीब छः घंटों तक पूछताछ हुई थी और उनका बयान दर्ज हुआ था। ईडी की टीम द्वारा तिहाड़ जेल में औपचारिक तौर पर गिरफ़्तारी की दस्तावेजी कार्रवाई चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *