• Tue. Mar 17th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

डीएम ने बहादुरगंज प्रखंड का भ्रमण कर कौशल विकास केंद्र और ई किसान भवन का किया औचक निरीक्षण।

सारस न्यूज, किशनगंज।

शनिवार को डीएम श्रीकांत शास्त्री ने टेढ़ागाछ में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम हेतु टेढ़ागाछ के लिए प्रस्थान के क्रम में बिहार विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन की निर्धारित वीसी को बहादुरगंज प्रखंड से अटेंड किया। वीसी समाप्ति के उपरांत डीएम श्रीकांत शास्त्री ने बहादुरगंज प्रखंड का भ्रमण किया है। इस दौरान ई- किसान भवन और कौशल विकास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। ई किसान केंद्र पर प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी नीरज कुमार, किसान समन्वयक मुमताज व अन्य कई कर्मी बिना पूर्व सूचना के कारण अनुपस्थित थे। डीएम ने बीडीओ से पूछताछ कर अनियमित उपस्थिति पर नाराजगी प्रकट करते हुए अनुपस्थित कर्मी व पदाधिकारी से स्पष्टीकरण का निर्देश दिया तथा एक दिन का वेतन स्थगित रखे जाने का निर्देश दिया है। कौशल विकास केंद्र पर उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों और प्रशिक्षकों से कोर्स से संबंधित पूछ ताछ की गई तथा गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *