Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का पंचाग 14 मार्च 2023, जाने कैसी रहेगी आज की दिनचर्या।

जन्मपत्री, जातक विशेषज्ञ पंडित सुधीर कुमार आचार्य का पूरा प्रोफाइल और रिव्यु यहाँ देखें

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 23, शक संवत 1944, चैत्र कृष्ण सप्तमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2079। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 01। शब्बान-21, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 14 मार्च सन् 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु।

राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सप्तमी तिथि रात्रि 08 बजकर 23 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। अनुराधा नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 13 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ।

वज्र योग अपराह्न 03 बजकर 13 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ। विष्टि करण प्रातः 08 बजकर 56 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार – चैत्र संक्रांति 2023, शीतला सप्तमी 2023।

सूर्योदय का समय 14 मार्च 2023 :
 सुबह 6 बजकर 32 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 14 मार्च 2023 : शाम 6 बजकर 28 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 14 मार्च 2023 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 26 मिनट से 6 बजकर 50 मिनट तक। अमृत काल रात्रि 11 बजे से मध्‍यरात्रि 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। रवि योग सुबह 6 बजकर 33 मिनट से 8 बजकर 13 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 14 मार्च 2023 :
राहुकाल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 56 मिनट से 9 बजकर 43 मिनट तक रहेगा इसके बाद मध्यरात्रि 11 बजकर 18 मिनट से 12 बजकर 6 मिनट तक। भद्रा काल सुबह 6 बजकर 33 मिनट से 8 बजकर 58 मिनट तक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *