• Tue. Feb 24th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

फांसीदेवा में चार पहिया वाहन के चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

फांसीदेवा थाना क्षेत्र के डांगापाड़ा में एक बाइक व एक चार पहिया वाहन की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक का नाम रोनित हंसा है। वह जयंतिका चाय बागान का निवासी था। बताया गया है कि गुरुवार को चार पहिया वाहन सिलीगुड़ी की ओर जा रहा था। तभी डांगापाड़ा इलाके में चार पहिया वाहन और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसके चलते बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। इस बीच घातक चार पहिया वाहन का चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *