Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

प्रधाननगर थाना की पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम नरेश सहनी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नरेश सहनी बीती रात चंपासारी बाजार में प्रतिबंधित कफ सिरप की बिक्री करने पहुंचा था। लेकिन बिक्री करने से पहले प्रधाननगर थाना की सफेद पोशाक की पुलिस ने अभियान चलाकर नरेश सहनी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने एक स्कूल बैग से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया। जिसके बाद आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद शुक्रवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया। यहां से कोर्ट ने नरेश साहनी को दो दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *