सारस न्यूज, ठाकुरगंज।
ठाकुरगंज 19 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज के एफ समवाय कुर्लीकोर्ट व वाहिनी सीमा चौकी तबलभिट्टा के जवानों द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर नशे के कारोबारियों पर नकल कसते हुए संयुक्त गश्त के दौरान भारत-नेपाल सीमास्तंभ संख्या 108/10 से 5 किलोमीटर की दूरी (भारत की ओर ) ठाकुरगंज बस स्टैंड के नजदीक समय करीब 06:05 बजे मो. रज्जाक नामक व्यक्ति को 5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। जो ब्राउन शुगर की अवैध तरीके से तस्करी कर रहा था। गश्ती दल को देखते ही तस्कर भागने लगा जिसे जवानों द्वारा पकड़ लिया गया। आवश्यक कागजी कार्यवाही के उपरांत तस्कर को ब्राउन शुगर के साथ पुलिस स्टेशन ठाकुरगंज को अग्रिम कार्यवाई के लिए दे दिया गया है।
