रामनवमी के पर्व को लेकर बेसरबाटी पंचायत अंतर्गत चुरली मेला मैदान में श्रीराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा समिति के तत्वाधान में बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों व राम भक्तों के साथ आम सभा की बैठक की गई। बैठक में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए रंजन साह उप मुखिया बेसरबाटी ने उपस्थित रामभक्तों से आगामी रामनवमी के दिन रविवार शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने तथा बढ़-चढ़ कर अपना योगदान देने की अपील की। बैठक में स्थानीय प्रबुद्धजनों एवं धार्मिक विषयों के जानकारों ने शोभायात्रा को भव्य रूप देने तथा सुव्यवस्थित व सफल आयोजन हेतु अपने-अपने विचारों को रखा।
रामनवमी के दिन चुरली में श्रीराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा समिति के तत्वाधान भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जाता है। हर साल की भांति इस साल भी समिति के द्वारा चुरली में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। ज्ञात हो कि रामनवमी का त्यौहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाएगा। हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार इस दिन ही मर्यादा-पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम जी का जन्म हुआ था। रामनवमी के त्यौहार का महत्व हिंदु धर्म सभ्यता में महत्वपूर्ण रहा है। इस पर्व के साथ ही माँ दुर्गा के नवरात्रों का समापन भी होता है। आयोजित बैठक में सुरज तिवारी पैक्स अध्यक्ष, गुडु सिंह, मनोज साह, अजित राम, संजय सिंह, दिनानाथ सहनी सहित दर्जनों राम भक्त उपस्थित रहे।
विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।

Leave a Reply