• Fri. Dec 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

श्री राम नवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकालने हेतु ठाकुरगंज में श्री राम भक्त मंडल की हुई बैठक।

सारस न्यूज़ टीम, ठाकुरगंज, शशि कोशी रोक्का।

ठाकुरगंज नगर में श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान श्री राम जन्मोत्सव श्री राम नवमी की तैयारी हेतु श्री राम भक्त मंडल ठाकुरगंज की बैठक आयोजित हुई।जिसकी अध्यक्षता अनिल महाराज ने किए।बैठक मे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री राम नवमी धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया गया।आगामी तीस मार्च को श्री राम नवमी शोभायात्रा निकाली जाएगी।जो श्री राम जानकी मंदिर भातढाला ठाकुरगंज बस स्टैंड मैन रोड मस्तान चौक सोनारपट्टी होते हुए न्यू कॉलोनी क्लब मैदान मे समापन होगी। जहाँ भक्तों को महाप्रसाद वितरण किया जायेगा।

शोभायात्रा लेकर झंडा बैनर लगाने की कार्य की योजना बनाई गई।बैठक में मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल पूर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल प्रमोद चौधरी उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिन्हा टीसीसी अध्यक्ष कन्हैया लाल महतो बैठक अध्यक्ष अनिल महाराज राजेश करनानी पार्षद अमित सिन्हा विवेक साह रितेश यादव ने कहा की ठाकुरगंज नगर को पताका व झंडा से सजाने का निर्णय लिया गया हैं। जिसमे वार्ड स्तर से महिला पुरुष भाग लेंगे व ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग आएंगे।

कार्यक्रम के निमित संचालन समिति बनाई गई है जिसमे 25 लोगो की संरक्षक मंडल बनाई गई है। जिसमे जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता सभी पार्षद पूर्व जनप्रतिनिधि को रखा गया है। इस निमित समिति समिति बनाई गई है। जिसमे अध्यक्ष विवेक साह,सचिव रितेश यादव, कोषाध्यक्ष ललित साह, संजोजक अमित कुमार, व संजीव साह, उपाध्यक्ष मधुमिता सोम, संतोष नायक, पुष्पराज सिंह, बिट्टू साह, उप सचिव अमृत मंडल, सन्नी झा, इंद्रजीत चौधरी,पवन भट्ट, सह कोषाध्यक्ष विशाल देवगन, सह संजोजक मन्नू साह, अतुल सिंह, आदि समिति में शामिल हुए।

बैठक मे मुखिया अनुपमा देवी, पार्षद बबलू दास, प्रतिनिधि प्रदीप साह, दीपक गणेश, शंभू लाल राय, राजीव झा, अमरजीत चौधरी, राजेश साह, शांतु मंडल, विजय गुप्ता, राहुल पासवान, वैभव चौधरी, लक्ष्मण झा, आनंद गोस्वामी, पप्पू गुप्ता, मंटू गुप्ता, अनिक राय, रोहन राय, अभय महतो, अजय राय आदि सम्मलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *