• Tue. Feb 24th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में कुलपति की नियुक्ति की मांग पर एबीवीपी का विरोध प्रदर्शन।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

कुलपति की नियुक्ति की मांग में एबीवीपी ने उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन किया है। एबीवीपी के सदस्य विश्वविद्यालय के 2 नंबर गेट से एक रैली माध्यम से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने पहुंचे। इसके बाद प्रशासनिक भवन के सामने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। एबीवीपी का आरोप है कि उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय में कुलपति नहीं है। रजिस्ट्रार और वित्त अधिकारी समेत कई पद खाली हैं। उन्होंने जल्द से जल्द पारदर्शी तरीके से कुलपति नियुक्ति की मांग की।

इस संबंध में एबीवीपी के प्रदेश सचिव शुभब्रत अधिकारी ने कहा कि विश्वविद्यालय में कुलपति नहीं है। विश्वविद्यालय की बस सेवा बंद है। छात्रों को खाना नहीं मिल रहा है। कुलपति की तत्काल नियुक्ति नहीं की गई तो विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे अनिश्चित काल के लिए धरने पर बैठेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *