सारस न्यूज, औरंगाबाद।
शहर के डाकबंगला के पास शहीद कॉमरेड इश्तियाक अहमद खां का 30 वां शहादत दिवस मनाया गया। इस मौके पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का झंडा फहराया गया। वहीँ उपस्थित कार्यकर्ताओं ने शहीद इश्तियाक खाँ के स्मारक पर फूल माला चढ़ा कर इन्हें याद किया। मंच की अध्यक्षता एवं संचालन का० रामनरेश यादव ने किया। इन्होंने कहा कि इश्तियाक खान गरीब, मजदूर किसान, शोषित पीड़ित जनता, छात्र, नौजवानों एवं दलितों के मसीहा एवं उनके हितों और अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले व्यक्ति थे। देश खतरनाक स्थिति से गुजर रहा है गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई सस्ती व समान शिक्षा स्वास्थ्य का कोई स्थान नहीं है। राज्य में शराब, बालू का काला कारोबार सरकारी संरक्षण में फल फूल रहा है। बिहार सरकार हर मोर्चे पर विफल है। उद्योग धंधे की हालत चौपट हो गई है। रामचंद्र यादव ने कहा कि सभी किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, बुद्धिजीवी एकजुट हो तथा इश्तियाक खां द्वारा देखे गए सपने को साकार करें इसके लिए हमें संघर्ष करना होगा। इस मौके पर जिला सचिव रामचंद्र यादव, कम्युनिस्ट उपेंद्र नाथ शर्मा, नागेश्वर प्रसाद यादव, जगनारायण सिंह, उमेश कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद यादव, महेंद्र शर्मा, उपेंद्र यादव, पूर्व मुखिया रामस्वरूप यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।