• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में स्कूटी चोरी करने के आरोप में सादे पोशाक की पुलिस ने एक युवक किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा थाना की सादे पोशाक पुलिस ने एक महीने बाद स्कूटी चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही स्कूटी भी जब्त किया गया है। आरोपी का नाम मोहम्मद नजीर है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गत फरवरी महीने की 11 तारीख की रात को उत्तरायण से एक स्कूटी की चोरी हुई थी। इसके बाद 12 फरवरी को दशरथ पल्ली के निवासी मनीष अग्रवाल नामक एक व्यक्ति ने थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी माटीगाड़ा थाना की सादे पोशाक की पुलिस को एक महीने के बाद यह सफलता हाथ लगी।

गुरूवार रात को गुप्त सूत्रों के आधार पर पुलिस ने परिवहन नगर में अभियान चलाया और मोहम्मद नजीर नामक युवक को स्कूटी के साथ घूमते देखा। बाद में पुलिस ने उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान संदेह होने पर पुलिस ने उससे स्कूटी की कागजात मांगी, लेकिन वह कोई कागजात नहीं दिखा पाया। जिसके बाद पुलिस ने उसे स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया। शुक्रवार को आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *