• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

50 लाख रुपये के सागवान की लकड़ी जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

बेलाकोबा रेंज व सिलीगुड़ी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने संयुक्त अभियान चलाकर 50 लाख रुपये की सागवान की लकड़ी बरामद की है। इस घटना में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार कंटेनर चालक का नाम अजीत है। वह हरियाणा का रहने वाला है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह वन कर्मियों ने सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी नेशनल हाईवे संलग्न जलपाईगुड़ी के रानी नगर इलाके में अभियान चलाकर एक कंटेनर को रोका गया। कंटेनर में तलाशी के दौरान 50 लाख रुपये की सागौन की लकड़ी बरामद हुआ। इसके बाद मौके से कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार, बेलाकोबा रेंज व सिलीगुड़ी एसटीएफ के संयुक्त अभियान में 50 लाख रुपये मूल्य की सागौन की लकड़ी जब्त की गई है। लकड़ी को गुवाहाटी से कोलकाता ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *