• Thu. Apr 2nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

रामनवमी के अवसर पर श्री राम जानकी मंदिर में आयोजित 24 घंटे का हरिनाम संकीर्तन का हुआ समापन।

सारस न्यूज, किशनगंज।

रामनवमी पर नगर पंचायत ठाकुरगंज स्थित भातढाला में श्री राम जानकी मंदिर के प्रांगण में आयोजित 24 घंटे अष्ट प्रहरी हरि नाम अखंड कीर्तन कार्यक्रम यज्ञ के साथ शुक्रवार को धूमधाम से समापन हो गया। श्रीराम जानकी मंदिर कमिटी द्वारा आयोजित हरि नाम अखंड कीर्तन के आयोजन से समूचे नगर क्षेत्र के भक्त हरे कृष्ण हरे राम के नाम से भक्ति भाव में सराबोर रहे। वहीं इस दौरान रामभक्त कार्यक्रम स्थल में डेरा डाले रहे एवं हरे कृष्ण हरे राम नाम का जाप करते रहे।

शुक्रवार के सुबह ग्रामवासी महाआरती के बाद राम नाम यज्ञ का पुरोहित के वैदिक उच्चारण एवं मंत्रोच्चारण के बाद उपासक व मुख्य पार्षद श्रीकृष्ण सिंह उर्फ़ सिकंदर पटेल, ब्रजेश सिंह, सकलदेव पासवान आदि के द्वारा विधि विधान से पूजा संपन्न के बाद अखंड कीर्तन का समापन हुआ। नाम यज्ञ समापन के बाद कीर्तन मंडली रंग गुलाल के साथ मृदंग की थाप से समाज के पारंपरिक वेशभूषा धारण कर भक्त भाव नाचने गाने लगे। उक्त कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के कीर्त्तन मंडली के अलावा स्थानीय कीर्तन मंडलियों ने भी बड़े भक्ति भाव से भाग लिया। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी भक्तजनों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीराम जानकी मंदिर कमिटी के अध्यक्ष श्री कृष्ण सिंह उर्फ़ सिकंदर पटेल, सुमन भारती, प्रो दिलीप कुमार यादव, सकलदेव पासवान, ब्रजेश सिंह, उमेंद्र आजाद, शंकर यादव, निलेश भारती, पुनित यादव, अशोक यादव, विजय यादव, तपेश वर्मा, अमरनाथ राय आदि सहित अन्य सदस्यों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला भक्त भी शामिल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *