• Tue. Feb 24th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

फांसीदेवा में तस्करी से पहले 50 भैंस जब्त, तीन गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

फांसीदेवा पुलिस ने घोषपुकुर-फूलबाड़ी बाईपास पर अभियान चलाकर 50 भैंस जब्त किया है। बताया गया है कि सोमवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घोषपुकुर-फूलबाड़ी बाईपास पर दो कंटेनर रोका। इसके बाद तलाशी के दौरान कंटेनरों से 50 भैंस बरामद किया गया। पुलिस ने इस घटना में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। आरोपियों के नाम सकीम अहमद (51), मोहम्मद सब्बीर और सानू हैं। ये तीनों उत्तर प्रदेश के निवासी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बरामद भैंस को तस्करी के लिए बिहार से असम ले जाया जा रहा था। सोमवार को आरोपियों को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *