• Sun. Dec 21st, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

गश्ती के दौरान एसएसबी ने किया 8 लीटर शराब जब्त।

ठाकुरगंज 19 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज की जी समवाय सुखानी की वाह्य सीमा चौकी गीलाबाड़ी के जवानों द्वारा कमान्डेंट 19वीं वाहिनी के निर्देश पर बुधवार को गश्त के दौरान भारत-नेपाल सीमास्तंभ संख्या 123 से 50 मीटर की दूरी (भारत की ओर) 8 लीटर नेपाल में बनी शराब की खेप को जब्त किया। मौके का फायदा उठाकर तस्कर भागने में कामयाब रहे।

शराब को नेपाल से भारत में अवैध तरीके से ला रहा था। गश्ती दल द्वारा रोके जाने पर तस्कर इस शराब की खेप को फेंककर नेपाल की ओर वापिस भाग गए। आवश्यक कागजी कार्यवाही के उपरांत जब्त शराब को पुलिस थाना जियापोखर को सुपुर्द कर दिया गया है। |इसी क्रम में वाहिनी की बी समवाय धनतोला एवं वाह्य सीमा चौकी बिहारीटोला द्वारा सशस्त्र पुलिस बल नेपाल के साथ संयुक्त गश्त की गई। गश्ती दल में कमांडर निरीक्षक इन्द्रजीत कुंडू के साथ 14 अन्य एवं सशस्त्र पुलिस बल नेपाल की ओर से पेट्रोलिंग पार्टी के कमांडर सहायक उप निरीक्षक भानुभक्त बी.के. के साथ 06 अन्य जवान शामिल थे। संयुक्त गश्त बॉर्डर पिलर 126 से 128 तक की गयी, गश्त के साथ साथ सीमा पर होने वाली गैर गतिविधियों की चर्चा की और उनको बॉर्डर पर होने वाली तस्करी को रोकने के लिए संयुक्त अभियान और सख्ती से निपटने हेतु कार्यवाही करने बाबत चर्चा हुई। हम जानते हैं कि, भारत और नेपाल के मध्य संबंध अनादिकाल से है, दोनों पड़ोसी राष्ट्र हैं, साथ ही दोनों राष्ट्रों की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक स्थिति में बहुत अधिक समानता है। भारत और नेपाल देश का रोटी बेटी का रिश्ता है, इसलिए भी यह हमारे रिश्ते को खास बनता है। लेकिन भारत और नेपाल के बीच का रिश्ता इन सबसे अलग है। यहाँ रिश्ता केवल दो देशों की सीमा के बीच नहीं है बल्कि यहाँ रहने वाले लोगों से जुड़ा है। धार्मिक, सांस्कृतिक और खान पान की साझा विरासत इतनी सशक्त है कि कभी विवाद होता भी है तो लोगों के सीधा जुड़ा होने के कारण वह सुलझ भी जाता है यही इन दोनों देशों के बीच भाईचारे के रिश्ते की खूबसूरती भी है और शक्ति भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *