• Fri. Apr 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज अनुमंडल संघर्ष समिति का अध्यक्ष बने कल्लू, उपाध्यक्ष बने अमित सिन्हा।

शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

ठाकुरगंज अनुमंडल संघर्ष समिति के कोर कमेटी की बैठक में सहमति से अध्यक्ष उपाध्यक्ष व अन्य पदों के लिए बनीं सहमति। अध्यक्ष चुने गए शाहनवाज आलम उर्फ कल्लू, उपाध्यक्ष जहूर आलम रिजवी, उपाध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा, प्रधान सचिव अनिल महाराज, महासचिव सज्जाद आलम, सचिव रितेश यादव, कौशल रजा, विवेक शाह, कोषा अध्यक्ष जकी अनवर, प्रवक्ता अफसर आलम, मीडिया प्रभारी मीजान रब्बानी, कार्यकारिणी सदस्य सद्दाम हुसैन, आदिल रब्बानी, हसनैन रजा, सलाउद्दीन, इफ्तेखार आलम, सद्दाम हुसैन, मिनहाज आलम, मोहम्मद तोहिर, महफूज आलम इत्यादि को अनुमंडल संघर्ष समिति के कमेटी में शामिल किया गया है।

आपको बताता चले कि ठाकुरगंज प्रखंड में 21 ग्राम पंचायत एवं 2 नगर पंचायत शामिल हैं। ठाकुरगंज को अनुमंडल बनाने की मांग कई वर्षों से उठ रही है। वर्तमान विधायक से लेकर पूर्व विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी कई बार ठाकुरगंज को अनुमंडल बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन भी मुख्यमंत्री से लेकर वरीय पदाधिकारियों को सौंपा है। अनुमंडल संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने कहा कि ईद के बाद अनुमंडल की मांग को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जिसमें प्रखंड, अनुमंडल, जिला व प्रमंडल स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन का आगाज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *