• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सुखानी में एसएसबी जवानों ने 08 बोरी रासायनिक खाद के साथ 03 नेपाली महिला को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, ठाकुरगंज।

19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज की जी समवाय सुखानी के एसएसबी जवानों द्वारा विशिष्ठ गश्त के दौरान शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए 08 बोड़ा रासायनिक खाद के साथ 03 नेपाली महिलाएं तस्करों को गिरफ्तार किया है। उक्त कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 119 से 50 मीटर की दूरी पर (भारत की ओर) के पास की गई। तीन महिला तस्करों के साथ साथ तस्कर में प्रयोग होने वाली साइकिल को भी जब्त किया है। कमान्डेंट 19वीं वाहिनी के निर्देश पर भारतीय वस्तु को अवैध तरीके नेपाल ले जाने में उक्त कार्रवाई की गई। पुछताछ में तस्करी में शामिल महिलाएं मनीषा राजबंशी, वना राजबंशी एवं अधिका राजबंशी सभी नेपाल के झापा जिले के रहने वाले हैं। वहीं एसएसबी ने आवश्यक कागजी कार्यवाही के उपरांत तस्करों को खाद के साथ कस्टम विभाग कार्यालय ठाकुरगंज को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *