रविवार रात को सिलीगुड़ी के शक्तिगढ़ इलाके में तीन युवतीयां छेड़छाड़ की शिकार हुई है। बताया गया कि यह घटना रविवार रात को शक्तिगढ़ पाठागार क्लब संलग्न 5 नंबर रास्ते पर हुई थी। तीन युवतियां पाठागार क्लब के मैदान में लगे मेले से रात करीब 9 बजे घर लौट रही थी। कथित तौर पर उस समय राहुल बनर्जी नामक एक स्थानीय युवक ने उनका पीछा किया और विभिन्न प्रकार से उनके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। इस तरह की घटना को सरेआम देख जब स्थानीय लोगों ने रोकने की कोशिश की तो युवक ने उन पर हमला कर दिया। जिसके चलते एक निवासी घायल हो गया। घायल को बरामद कर अस्पताल ले जाया गया। इस घटना को लेकर इलाके में काफी तनाव देखा गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने युवक के खिलाफ एनजेपी थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply