• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बागडोगरा में ब्राउन शुगर के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

पुलिस ने बागडोगरा के बिहार मोड़ से ब्राउन शुगर के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं के नाम कामना सरकार और रितु राय हैं। ये कूचबिहार और माटीगाड़ा की रहने वाली हैं। बताया गया कि दो महिलाएं मालदा से ब्राउन शुगर लेकर बागडोगरा आई थी। गुप्त सूचना के आधार पर बागडोगरा पुलिस व एसओजी ने बागडोगरा के बिहार मोड़ पर संयुक्त अभियान चलाकर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया। इनके पास से 281 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बरामद मादक पदार्थ की बाजार में कीमत लगभग लाखों रुपये है। आरोपियों को रविवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जायेगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *