• Thu. Mar 19th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बीएसईबी ने इंटर की विशेष सह कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए जारी किया कार्यक्रम, 26 अप्रैल से आयोजित की जाएगी विशेष परीक्षा।


सारस न्यूज, किशनगंज। 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर की विशेष सह कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया। विशेष परीक्षा 26 अप्रैल से आयोजित की जाएगी।
परीक्षा दोनों पाली में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा 9.30 से 12.45 तक आयोजित होगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा 2 बजे से 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

प्रायोगिक परीक्षा 20 से 22 अप्रैल तक चलेगी। बोर्ड ने विशेष परीक्षा का अवसर उन विद्यार्थियों को दिया है, जो किसी कारण से इंटर की मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे।

इस वर्ष कई छात्रों की परीक्षा छूट गई थी। जो छात्र फरवरी में आयोजित इंटर की मुख्य परीक्षा में किसी दो विषय में फेल कर गए हैं, वे कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। विशेष सह कंपार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट भी मई के अंत तक जारी हो जाएगा। इससे इंटर की विशेष परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी इसी सत्र से स्नातक में नामांकन ले सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *