• Tue. Feb 24th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी के विधान मार्केट से एक शातिर चोर गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

पानीटंकी चौकी की पुलिस ने सिलीगुड़ी के विधान मार्केट से एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम पापन दास है। बताया गया कि मंगलवार की दोपहर विधान मार्केट की एक दुकान से 4 लाख रुपये के सामान चोरी हो गई थी। जिसके बाद दुकान के मालिक ने पानीटंकी चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी पानीटंकी चौकी की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। जिसके आधार पर मंगलवार की रात को पानीटंकी चौकी की पुलिस ने आरोपी चोर को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। जहां से न्यायाधीश ने आरोपी को तीन दिनो की न्यायिक हिरासत में रखने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *