• Fri. Apr 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी किशनगंज के द्वारा मंडल कारा में महिलाओं के लिए हाइजिन किट का किया गया वितरण।

सारस न्यूज, किशनगंज।

शनिवार को जिलाधिकारी – सह – इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, किशनगंज श्रीकांत शास्त्री के निर्देशानुसार रेडक्रॉस सोसायटी के द्वारा किशनगंज मंडल कारा में महिलाओं के लिए हाइजिन किट का वितरण किया गया। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव मिक्की साहा उर्फ आभाष कुमार ने सेनेटरी हाइजिन किट किशनगंज कारा के काराधीक्षक रंजीत कुमार को प्रदान किया। काराधीक्षक के माध्यम से महिला कैदियों और महिला कारा कर्मियों के बीच महिलाओं के हाइजिन से संबंधित जानकारी प्रदान करते हुए किट का वितरण किया गया। मौके पर प्रभारी उपाधीक्षक मनोज कुमार सिंह और सहायक अधीक्षक कारा ने किट प्राप्त कर महिला वार्ड में महिलाओं से संबधित स्वच्छता अपनाने हेतु जागरूकता अभियान चलाते हुए हाइजिन किट प्रदान किया। सहायक अधीक्षक रीना कुमारी ने नित्य कर्म, स्नान, सेनेटरी पैड प्रयोग करने, शरीर और कपड़े तथा आसपास के स्थानों पर साफ सफाई रखने को देकर महिला कैदियों और महिला कर्मियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाया।
बता चलें कि हाइजिन किट में उत्तम कोटि का साबुन, डिटर्जेंट, सेनेटरी नैपकिन, नारियल तेल, ब्रश, टूथ पेस्ट आदि पर्याप्त संख्या में पैक किए गए थे। ईद मुबारक पर्व पर किट मिलने पर कैदियों में काफी खुशी का माहौल रहा।

विदित हो कि मंडल कारा में संसीमित कैदियों के कल्याण हेतु लगातार कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। विभिन्न पर्व त्यौहार पर कैदियों के बीच कारा के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहकर इसे मनाते है।
मौके पर काराधीक्षक रंजीत कुमार, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव मिक्की साहा समेत सभी सहायक अधीक्षक ने कैदियों और काराकर्मियो को ईद की मुबारकबाद दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *