प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो पर प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण को लेकर नगर भाजपा मंडल विशेष तैयारी कर रही है। मंगलवार को बीजेपी ठाकुरगंज नगर की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आश्रमपाड़ा स्थित भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह पुर्व मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार चौधरी के आवास में हुई। बीजेपी नगर अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण को सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बनाने के लिए ठाकुरगंज नगर के सभी 14 बूथों पर आमजनों के संग सुनने सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर के बीजेपी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर रणनीति बनाई गई। इसके साथ ही, बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत सभी बूथों की नवगठित समिति की सूची मंडल अध्यक्षों की ओर से जमा करने की बात कही गई।
बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए बीजेपी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी ने बताया कि 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का नगर सहित अन्य कई बूथों पर प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता अधिक से अधिक आमजनों को जोड़कर मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने की अपील की। भाजपा जिला महामंत्री बिजली सिंह ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी अपने मन की बात नहीं, देश के मन की बात करते हैं जिसमें वे राजनीतिक नहीं बल्कि संस्कृति, संस्कार, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी बातों को पूरे देश के समक्ष रखते हैं। वहीं इस बैठक में नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, जिला से आए पार्टी विस्तारक रूपेश कुमार, विप्लव कर्मकार, संजय सिन्हा, नगर उपाध्यक्ष अजय राय, सन्नी झा, रोहित चौधरी, पप्पू साह सहित नगर भाजपा ईकाई के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सारस न्यूज, ठाकुरगंज (किशनगंज)।

Leave a Reply