• Sun. Oct 5th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी के भाजपा विधायक शंकर घोष को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी, थाना में शिकायत दर्ज।


सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

कालियागंज में भाजपा कार्यकर्ता की मौत के बाद पूरे राज्य भर के भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। वहीं दूसरी ओर पूरे उत्तर बंगाल में राजनीतिक गर्म है। इसी क्रम में शनिवार को सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष को सोशल मीडिया पर धमकी देने का आरोप उठे लगे हैं। एक युवक ने ट्विटर पर विधायक को जान से मारने की धमकी दी है। बाद में इन घटना के संदर्भ में विधायक शंकर घोष ने सिलीगुड़ी थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया कि कालियागंज कांड को लेकर विधायक शंकर घोष ने अपने ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट किया था। वहां एक युवक ने विधायक को धमकी दी। विधायक को धमकी देते हुए लिखा गया था कि जल्द से जल्द गिरफ्तार कर मारने की जरूरत है। इसके बाद विधायक शंकर घोष ने आज सिलीगुड़ी थाने पहुंचे। उनके साथ अन्य विधायक भी थे। इस संबंध में विधायक ने आईसी से मुलाकात कर लिखित शिकायत कराई है। उन्होंने कहा कि यह धमकी देने वाले युवक ने तृणमूल के पक्ष में कई पोस्ट किए हैं। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। उन्होंने कहा बंगाल में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुंडा राज चला रही है। आये दिन राज्य में भाजपा कार्यकर्ता व नेताओं की हत्या की जा रही है। ये भाजपा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इस तृणमूल कांग्रेस की सरकार को भाजपा बहुत जल्द उखाड़ फेंकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *