• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

फांसीदेवा में शादी समारोह से लौट रहे युवक की चलती बस से गिरकर मौत।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

शादी समारोह से लौट रहे युवक की चलती बस से गिरकर मौत हो गई। यह घटना फांसीदेवा के जयंतीका की है। बताया गया कि फांसीदेवा के जयंतीका से बागडोगरा लौटते समय जयंतीका अंडरपास में युवक बस के दरवाजे से सड़क पर गिर गया। घटना के बाद उसे बरामद कर बागडोगरा ग्रामीण अस्पताल ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गयी। मृतक युवक का नाम जुआकिम केरकेट्टा है। युवक राजमिस्त्री का काम करता था। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *