Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

लोकसभा प्रवास योजना अंतर्गत भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित।

सारस न्यूज, किशनगंज।

मंगलवार को भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्षों एवं लोकसभा प्रवास योजना अंतर्गत पदाधिकारियों  के साथ एक बैठक संपन्न हुई। बैठक के माध्यम से ठाकुरगंज विधानसभा के तीनों ग्रामीण मंडल अध्यक्षों को सात दिनों के मध्य मे बूथ कमेटी को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्षों को सहमति पत्र सौंपा गया कि हर बूथ पर 4 दीवार चित्र लेखन का कार्य को सम्पन्न किया जाय।

बैठक चुनाव प्रबंधक समिति संयोजक, विधानसभा ठाकुरगंज के बिप्लव कर्मकार के अगुआई मे जिला उपाध्यक्ष तरुण सिंह के निज निवास ठाकुरगंज में किया गया। बैठक के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष तरुण सिंह ने किशनगंज लोकसभा को पुरे बिहार मे विपरीत परिस्थिति मे रहने के बावजूद कार्यकर्ताओं की सक्रियता से किशनगंज लोकसभा को मजबूत संगठन बताया

लोकसभा सहसंयोजक संजय पोद्दार ने बताया कि स्थानीय विधायक प्रत्याशियों, लोकसभा सांसद प्रत्याशियों एवं एमएलसी के भागीदारी से दीवार लेखन कार्य को पूरा किया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह बेसरवाटी मुखिया अनुपमा ठाकुर ने पुरे ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं प्रदेश द्वारा दिए गए सकल दायित्व को नियत समय पर संपन्न करने की सलाह दी।
बैठक मे ठाकुरगंज मंडल अध्यक्ष धरमलाल सिंह, पौआखाली मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, दिघलबैंक मंडल अध्यक्ष बम भोला सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरीत सरकार, नगर उपाध्यक्ष अजय कुमार राय सहित अन्य भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *