• Tue. Mar 17th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बागडोगरा में दो वाहनों की आमने सामने की टक्कर में दो लोग घायल।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

बागडोगरा हवाई अड्डे संलग्न राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को दो वाहनों की आमने सामने की टक्कर में दो लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। बताया गया कि बागडोगरा हवाई अड्डे से सुबह एक चार पहिया वाहन सिलीगुड़ी की ओर जा रहा था, उसी समय दूसरी तरफ से आ रहे एक चार पहिया वाहन के साथ आमने-सामने की टक्कर हो गयी। घटना के बाद दोनों वाहन पलट गया। जिससे दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने बरामद कर बागडोगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इस बीच घटना से ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई। बाद में बागडोगरा पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटाया गया। जिसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हुई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *