• Sun. Oct 5th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एलआईसी द्वारा मुंबई में आयोजित आनंदा महोत्सव सम्मेलन में सम्मानित हुई ठाकुरगंज की संगीता कुमारी।

सारस न्यूज ठाकुरगंज।

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज निवासी संगीता कुमारी को मुंबई में एलआईसी के द्वारा आयोजित आनंदा महोत्सव सम्मेलन में गुरूवार को अध्यक्ष सिद्धार्थ मोहंती द्वारा सम्मानित किया गया है। फाइव स्टार होटल में अयोजित कार्यक्रम में सम्मान सभा का आयोजन किया गया था। गौरतलब हो कि किशनगंज जिले से अभिकर्ता संगीता कुमारी 2670/53B चयनित हुई जिन्होंने पिछले वर्ष 2022-2023 के अगस्त माह में ही क्वालीफाई किया था। अभिकर्ता संगीता कुमारी ने इंश्योरेंस सेक्टर में भारत के मुम्बई में अपने ठाकुरगंज का नाम ऊंचा किया है। गौर करें कि संगीता कुमारी अमित राज यादव की धर्मपत्नी है जो कि वर्ष 2009 में भारत के महामहिम राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा सम्मानित हुए हैं।

किशनगंज शाखा प्रबंधक मनीष चंद्र झा ने शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही कहा कि आज हमारे किशनगंज शाखा में पेपरलेस आनंदा से पॉलिसी करने में संगीता कुमारी लगातार दो वर्षों से किशनगंज में पहले स्थान पर बनी हुई हैं। एलआईसी विकास अधिकारी अमित कुमार ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि यह हमारे शाखा और ठाकुरगंज के लिए गौरव की बात है। अभिकर्ता संगीता कुमारी ने बताया कि इस सम्मान की उपलब्धि का श्रेय अपने पति अमित राज यादव को दिया और मैं बेहद खुश हूं। सुना था कि पति के सफलता के पीछे पत्नी का हाथ होता है लेकिन आज मेरी सफलता और सम्मान मेरे पति का मेहनत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *